Advertisement
महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘‘रण फॉर यूनिटी’’ हॉफ मैराथन का शानदार आयोजन

समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों में सामाजिक सहयोग सबसे बड़ा मूल्य था। हम चाहते हैं कि समाज का हर वर्ग, हर पीढ़ी और हर आयु वर्ग एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। इस मैराथन का उद्देश्य भी यही था कि सभी मिलकर समाज में समरसता और एकजुटता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि अम्बाला की यह मैराथन पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगी। समाज अब संकल्पित है कि हर वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर इस तरह के रचनात्मक व स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मैराथन के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। समाज की ओर से सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शहरी अध्यक्ष आयुष गुप्ता, संजीव बिंदल, महेश गोयल, राकेश गुप्ता, अनीता सिंगला, ऋचा गुप्ता, अरविंद कंसल, मुकेश गुप्ता, विनोम किरण, मुकेश जिंदल, सचिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
चार किलोमीटर लंबी इस हॉफ मैराथन में समाज के सभी आयु वर्गों की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह-सुबह ही अम्बाला की सडक़ों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ के नारों से गूंजता माहौल समाज और शहर की एकता व स्वास्थ्य चेतना का प्रतीक बना। आयोजन स्थल पर सुबह से ही उत्साह और जोश देखने लायक था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


