A Grand Hindu Conference in Ayad Colony on February 2nd : First Invitation Offered to Bohra Ganesh Ji, Yellow Rice Distributed Door-to-Door-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 17, 2026 1:34 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयड़ बस्ती का भव्य हिंदू सम्मेलन 2 फरवरी को : बोहरा गणेश जी को दिया पहला न्योता, घर-घर बांटे जा रहे पीले चावल

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जनवरी 2026 6:32 PM (IST)
आयड़ बस्ती का भव्य हिंदू सम्मेलन 2 फरवरी को : बोहरा गणेश जी को दिया पहला न्योता, घर-घर बांटे जा रहे पीले चावल
उदयपुर। सर्वसमाज के तत्वावधान में आयड़ बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन आगामी 02 फरवरी को सायं 05 बजे विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुथारवाड़ा चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। इस वृहद आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ प्रथम पूज्य बोहरा गणेश जी को पहला 'नूता' (निमंत्रण) देकर निर्विघ्न आयोजन की प्रार्थना की गई। संत सुदर्शन महाराज और मीनाक्षी सहरावत करेंगे संबोधित सम्मेलन के संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि इस धर्म सभा को मेवाड़ पीठाधीश्वर संत 1008 सुदर्शन महाराज और प्रखर वैदिक विचारक मीनाक्षी सहरावत संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रमों की रूपरेखा : 26 जनवरी: सायं 06 बजे भव्य मशाल रैली का आयोजन होगा। पूर्व संध्या (01 फरवरी): शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। 02 फरवरी (मुख्य आयोजन): सम्मेलन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी।
"घर-घर पीले चावल, सामूहिक भोजन का संकल्प"
सहसंयोजक महेश भावसार ने बताया कि इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता टोलियां बनाकर सुबह-शाम प्रभात फेरियां निकाल रहे हैं। हर परिवार को पीले चावल और पत्रक भेंट कर आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि सम्मेलन के दिन किसी के घर में चूल्हा न जले और सभी हिंदू समाजजन कार्यक्रम के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण करें।
ये रहे उपस्थित : निमंत्रण देने के दौरान प्रकाश घरबड़ा, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, गोपालकृष्ण गौड़, राजेश माली, नरेंद्र चौधरी, यशवंत पालीवाल, हेमा भावसार, गरिमा सुथार, गीता नागदा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement