उदयपुर। शहर के पंचवटी स्थित आरके मॉल की तीसरी मंजिल पर बने पार्लर में मंगलवार सुबह आग लग गई। अचानक लगी इस आग की सूचना तब लगी, जब मॉल कर्मचारियों ने पार्लर से धुंआ निकलते देखा। एकाएक आग लगने की सूचना से मॉल में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। वहीं इससे पहले कर्मचारियों ने शीशा तोड़कर पार्लर से धुंआ बाहर निकला। जिससे माॅल में बड़ा हादसा टल गया।