9 Midnight traumatic incident killed, 12 injured Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 26, 2023 5:20 am
Location
Advertisement

आधी रात को दर्दनाक हादसा-9 की मौत, 12 घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:01 AM (IST)
आधी रात को दर्दनाक हादसा-9 की मौत, 12 घायल
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना की समराला तहसील के गांव माछीवाड़ा के रहने वाले 20 लोग पिकअप में सवार होकर राजस्थान से लुधियाना जा रहे थे। ये हनुमानगढ़ जिले में स्थित गुगामेड़ी में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। गांव सैनीपुरा के पास जैसे ही इनकी पिकअप गाड़ी पहुंची तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे पिकअप गाड़ी पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक डंफर की भी इस पिकअप से टक्कर हो गई और 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात को इस जोरदार टक्कर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को सिवानी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पुनिया के मुताबिक 21 घायलों को सिवानी के सरकारी अस्पताल से यहां लाया गया। इनमें से 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। मृतकों के शवों को भिवानी के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए। सिवानी मंडी के एसएचओ जयसिंह यादव ने बताया कि डंफर और कैंटर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों ड्राइवर मौके से फरार हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement