7th accused, arrested in drug case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 1:00 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीली दवा मामले में 7वां आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 6:39 PM (IST)
नशीली दवा मामले में 7वां आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। उदयपुर में नशीली दवाओं के काले कारोबार के मामले में डीआरआई की टीम ने सातवें आरोपी संजय पटेल को गिरफ्तार किया। इसके बाद ​डीआरआई की टीम ने आरोपी संजय पटेल को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को 1 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। संजय पटेल बिचौलिया के रूप में काम कर रहा था। वह नशीली दवाओं को विदेश भेजने में जुटा हुआ था। डीआरआई की टीम की ओर से अब तक इस मामले में कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस पूरे मामले में डीआरआई की टीम अभी भी विस्तृत रूप से जांच में जुटी हुई है।

[# राजस्थान के इस घर में समाए हैं 6 देश, जानिए कैसे]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement