77th District-Level Van Mahotsav and Maa Yashoda ke Naam Special Tree Plantation Program Organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 6:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ‘माँ यशोदा के नाम’ विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 5:56 PM (IST)
77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ‘माँ यशोदा के नाम’ विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर। वन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ‘माँ यशोदा के नाम‘ विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर, टांटिया विश्वविद्यालय, रीको में किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त बीकानेर विश्राम मीणा ने कहा कि सभी पर्यावरण संरक्षण में एक साथ मिलकर सहयोग प्रदान करें। मुख्य वन संरक्षक श्री एस.आर. वेंकटेश्वर मूर्थी ने कहा कि वन विभाग द्वारा नर्सरियों में तैयार पौधों का जन सहभागिता से बड़े स्तर पर पौधारोपण करवाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में टांटिया विश्वविद्यालय एवं विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों को जीवित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की शपथ भी दिलवाई गई। समापन पर उपवन संरक्षक श्रीगंगानगर जिग्नेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक जैन, सहायक वन संरक्षक यशिका चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहनलाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह, विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement