67 years of blocking development was completed by BJP in three years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:17 am
Location
Advertisement

67 वर्षों के अवरुद्ध विकास को भाजपा ने तीन वर्ष में पूर्ण करके दिखाया: अरूण सिंह

khaskhabar.com : बुधवार, 31 मई 2017 7:08 PM (IST)
67 वर्षों के अवरुद्ध विकास को भाजपा ने तीन वर्ष में पूर्ण करके दिखाया: अरूण सिंह
रायबरेली। आजाद हिन्दुस्तान के इतिहास में भारत का जो विकास 67 सालों में नही हुआ वों भाजपा की मोदी सरकार ने तीन साल में करके दिखा दिया है। जनता पाट्री के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने रायबरेली जनपद में भ्रमण के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्त किया है। अरूण सिंह ने कहा कि गरीब का विकास इस प्रकार हो इसके लिए भाजपा नीति केन्द्र सरकार के द्वारा 70 से अधिक योजनाएं लागू की है। जो कि अब यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर धरातल पर आना प्रारम्भ हो गयी है। उन्होने मुद्रा लोन योजना की चर्चा करते हुए कहा कि छोटे रिक्षे व ठेले वालों को बिना किसी गारंटी के लोन दिया गया है। वन रैंक वन पेंषन, जी.एस.टी, जन-धन योजना, उज्जवला गैस योजना, कौषल विकास योजना, डिजिटल इण्डिया, मेकइन इण्डिया जैसी योजनाओ से देष का चहुमुखी विकास हो रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत चार करोड़ से अधिक शौचालय भारत सरकार के द्वारा बनाए गए है। हजारो गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए है। पीएम आवास योजना के तहत 17 लाख गरीबो को मकान उपलब्ध कराया गया है। गरीब के कल्याण कार्य पीएम के एजेण्डे मे है। आज भारत की आर्थिक नीतिया विष्व स्तर पर सराही जा रही है। तीन साल में भारत का गौरव विष्व में बढ़ा है। यह सब भारत सरकार व भाजपा के प्रधानमंत्री के देन है। यूपी की चर्चा करते हुए भाजपा के महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि सपा बसपा के 15 वर्ष के कुषासन से ऊबकर भाजपा को 325 सीटे देकर यूपी को भी विकास के पथ पर चलने के लिए राह दिखाई है। योगी के दो माह की सरकार में भाजपा के संकल्प पत्र की अनुसार जनप्रिय योजनाओं का क्रियान्यवन प्रारम्भ हो चुका है।

सबका साथ सबका विकास नारे के साथ भाजपा कार्य कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री के द्वारा प्रेस वार्ता के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव के साथ अहिया रायपुर में स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए वृक्षारोपड़ भी किया गया। सेवा बस्ती छजलापुर में सेवा कार्य भी महामंत्री के द्वारा भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement