61 kg Doda sawdust recovered, smugglers reverted to try to escape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:54 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भागने की कोशिश में तस्करों की कार पलटी, 61 किलो डोडा चूरा बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 4:47 PM (IST)
भागने की कोशिश में तस्करों की कार पलटी, 61 किलो डोडा चूरा बरामद
उदयपुर। पुलिस नाकाबंदी को तोडक़र भागने की कोशिश में तस्करों की कार पलट गई। कार में फंसे तीन लोगों को पुलिस ने निकाला। कार से पुलिस ने 61 किलो डोडा चूरा भी बरामद किया है। घटना गोगुंदा क्षेत्र की है, जहां पुलिस नाकेबंदी को तोडक़र भागने के चक् कर में तस्करों की कार पलट गई। थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि उनको मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक कार में सवार कुछ लोग नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर नया गुड़ा-मादड़ा रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान उदयपुर की ओर से मारवाड़ जाती एक काले रंग की कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने पहले तो नाकाबंदी तोडक़र कार को भगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में अचानक बे्रक लगा दिए, जिसके चलते कार पलट गई। पुलिस ने कार में बैठे 3 युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान कार से प्लास्टिक के कट्टों में भरा 61 किलो डोडा चूरा भी पुलिस को मिला। इसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने कार में बैठे कल्याण सिंह पुत्र छैलसिंह राजपूत निवासी गणेशियों की ढाणी, नरेश पुत्र सव राम विश्नोई निवासी लुखु थाना धोरीमन्ना और हरिराम पुत्र तुलसाराम गोदारा निवासी कुंडावा थाना धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेवाड़ से डोडा चूरा खरीद कर मारवाड़ में सप्लाई करते हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement