5000 Young Artists to Make History at Gagron Fort, Jhalawar Ready to Set Another Record-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 9:31 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5000 नन्हे कलाकार गागरोन में रचेंगे इतिहास, झालावाड़ एक और रिकॉर्ड बनाने को तैयार

khaskhabar.com: सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 4:58 PM (IST)
5000 नन्हे कलाकार गागरोन में रचेंगे इतिहास, झालावाड़ एक और रिकॉर्ड बनाने को तैयार
झालावाड़। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना के तहत 10 दिसम्बर को ऐतिहासिक गागरोन दुर्ग एक नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। यहां पहली बार 5000 से अधिक सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी ‘‘गागरोन दुर्ग चित्रकला प्रतियोगिता’’ में साथ चित्रकारी करेंगे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने और पंच गौरव की पहचान को हर जिले तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह अनोखी कला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन गागरोन दुर्ग जैसे विश्व धरोहर स्थल को कला के माध्यम से नई पहचान देगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जिला स्तरीय अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और आमजन भी अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। सभी को इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को चित्रकला की शीट जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। वहीं पेंसिल, रबर, वॉटर कलर और स्कैच पेन जैसी सामग्री विद्यार्थियों को स्वयं लानी होगी। आयोजन स्थल पर पंच गौरव - गागरोन, संतरा, सागवान, कोटा स्टोन और बास्केटबॉलकृसे संबंधित आकर्षक स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
बैठक में पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जलदाय, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, रसद व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उप वन संरक्षक सागर पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement