Advertisement
राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 डॉक्टर: आरती सिंह राव

आरती सिंह राव ने एक सवाल के जवाब में बताया कि बाढ़ के कारण हरियाणा के कई जिले प्रभावित हुए हैं, ऐसे समय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और निशुल्क दवाइयां वितरित कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फोगिंग का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु सरकार द्वारा तमाम प्रबंध तो पूरे किए गए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र में मलेरिया को लेकर किए गए कार्यों की सराहना करने पर बधाई दी है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश सभ्रवाल, एक्सईएन ऋषि सचदेवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


