5 scorched due to fire in domestic gas cylinder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:03 am
Location
Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 झुलसे

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 11:53 AM (IST)
घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 झुलसे
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले महुआ गांव में बुधवार दोपहर बाद घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से पांच लोग झुलस गए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने गुरुवार को बताया, "घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलसे महुआ गांव के सुशील गुप्ता (42), उनकी पत्नी सुधा (37), अंकित (21), पिंटू (19) और एक रिश्तेदार महिला (60) को यहां बुधवार करीब चार बजे लाया गया था। इनमें से अंकित, पिंटू और रिश्तेदार महिला की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाम को कानपुर रेफर किया गया है।"

घटना के चश्मदीद भगवानदीन ने बताया, "घर में एक बच्ची के जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी, तभी खाना पकाते समय करीब अपराह्न् तीन बजे सिलेंडर में लगा पाइप खुल गया और आग लग गयी, जिससे सभी पांच लोग झुलस गए।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement