4,97,000 USD seized from three passengers at Mumbai airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:57 am
Location
Advertisement

मुंबई हवाईअड्डे पर तीन यात्रियों से 4,97,000 डॉलर जब्त

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 नवम्बर 2022 1:36 PM (IST)
मुंबई हवाईअड्डे पर तीन यात्रियों से  4,97,000 डॉलर जब्त
मुंबई । मुंबई हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से यहां पहुंचे एक परिवार की साड़ी, जूते और सूटकेस में छिपाकर रखे गए 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। 2 नवंबर की देर रात तीन सदस्यीय परिवार फ्लाई दुबई की उड़ान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था।

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने आरोपियों को पकड़ा।

तीनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement