Advertisement
हिमाचल में मानसून के चलते 36 सड़कें बंद, 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित

वहीं, बिजली व्यवस्था में दिनभर के दौरान उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। सुबह तक 60 वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित थे, लेकिन बिजली विभाग की लगातार बहाली के प्रयासों के बाद शाम तक यह संख्या घटकर केवल पांच रह गई। रिपोर्ट के अनुसार सिरमौर जिले में भी बारिश का असर बना हुआ है। मानसून के दौरान अब तक 149 सड़कें बहाल की जा चुकी हैं, जबकि ताजा बारिश के बाद 61 सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा जिले में 33 वितरण ट्रांसफार्मर और 12 पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में भारी मशीनरी लगाकर मलबा हटाया जा रहा है, ताकि सड़क संपर्क जल्द बहाल किया जा सके। साथ ही बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



