31 school children took a ‘Flight of Fantasy’-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

31 स्कूली बच्चों ने भरी ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ की उड़ान

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 5:48 PM (IST)
31 स्कूली बच्चों ने भरी ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ की उड़ान
जयपुर। राउंड टेबल इंडिया, जयपुर पिंकसिटी राउंड टेबल 171 एवं सहयोगी संस्थाओं की पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ के तहत जयपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 31 बच्चों ने शनिवार को पहली बार हवाई यात्रा की। बच्चों के लिए यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा। कार्यक्रम के तहत बच्चे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से बस द्वारा उन्हें राष्ट्रपति भवन ले जाया गया, जहां बच्चों ने गाइडेड टूर के दौरान राष्ट्रपति भवन की विरासत, देश के इतिहास, लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इसके बाद बच्चों ने इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण किया। यहां उन्हें देश के वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान के बारे में जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया और पहली बार विमान में बैठने का अनुभव उनके लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को नए अनुभवों से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने के साथ उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों का कहना है कि बच्चों को यह महसूस कराना जरूरी है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, शिक्षा, मेहनत और आत्मविश्वास के जरिए वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement