26 pairs of Pujapati societys marriage conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:23 pm
Location
Advertisement

प्रजापति समाज के विवाह सम्मेलन में 26 जोड़े बने एक दूजे के हमसफर

khaskhabar.com : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 9:58 PM (IST)
प्रजापति समाज के विवाह सम्मेलन में 26 जोड़े बने एक दूजे के हमसफर
दौसा। शनिवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा राजस्थान के तत्वावधान में आभानेरी में शनिवार को प्रजापति समाज के विवाह सम्मेलन समाज के 26 जोड़े एक दूजे के हमसफर बने। नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए राजनेताओं सहित समाज के लोग भी यहां पहुंचे। दिनभर चले सम्मेलन में समाज के बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया। समाज की ओर से जोड़ों को उपहार में दी 26 बाइकें दी।

सुबह 10 बजे सामूहिक रुप से 26 दूल्हों की बारात निकाली गई। सम्मेलन को लेकर सुबह से ही प्रजापति समाज के लोगों का यहां पहुंचना शुरु हुआ। महासभा की ओर से सुबह 9 बजे बारात लेकर पहुंचे दूल्हों का स्वागत किया गया। इसके बाद बारात गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामूहिक विवाह स्थल पहुंची। तोरण की रस्म के साथ बारात का स्वागत किया। वरमाला के बाद दोपहर 12 बजे से फेरों का कार्यक्रम हुआ। करीब दो घंटे तक चले फेरों में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी रस्म अदा कराई। प्रजापति समाज की ओर से प्रत्येक जोड़ों को उपहार स्वरूप एक-एक बाइकें दी गई। इसके अलावा प्रेस,कूलर, सिंगल बैंड, टीवी, बर्तन सहित अन्य सामान दिया गया।

ये हुए एक दूजे के हम सफर

प्रजापति समाज के सामूहिक गोविंद-बनी, अशोक-तोफली, ओमप्रकाश-ममता, इंद्र-ललिता, विजय-चंद्रकांता, रामरतन-बबीता, रामअवतार-अनिता, लक्ष्मण-ममता, गणेश-सीमा, छोटूराम-सुमन, बलराम-मनकी, कानो-निशा, विष्णु-सीमा,
बाबूलाल-कविता, टीकाराम-पूजा, राजेंद्र-शकुंतला, बिजेंद्र सिंह-लितेश, सुभाष-सीता, बलराम- सुनीता, बाबूलाल-निशा , श्रवण-पूजा, रामधन-संजू, विष्णु-सोनू,
कमलेश-कलवंती,विमलेश-मंजू, उमेश-बसबाई एक दूजे के हमसफर बनें।

एक अच्छी पहल


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement