24-Hour Area Domination Operation in Jodhpur: 12 Arrested, 6 NDPS Cases Registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 9:48 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में 24 घंटे का एरिया डोमिनेशन अभियान: 12 गिरफ्तार, 06 NDPS प्रकरण दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 10:27 PM (IST)
जोधपुर में 24 घंटे का एरिया डोमिनेशन अभियान: 12 गिरफ्तार, 06 NDPS प्रकरण दर्ज
जोधपुर। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश द्वारा जिले में आपराधिक, असामाजिक एवं अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 24 घंटे का विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा IPS के सुपरविजन में सभी सहायक पुलिस आयुक्तों व थानाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 32 टीमों का गठन कर 153 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इन टीमों ने पिछले पूर्व इतिहास वाले अपराधियों के ठिकानों, अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास बने ढाबों व चाय की थड़ियों सहित कुल 222 संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी और निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत छह प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि आबकारी अधिनियम में एक और आरपीजीओ में दो प्रकरण पंजीबद्ध हुए। इन मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त लंबित अनुसंधान प्रकरणों में वांछित 15 मुलजिमों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
अभियान के दौरान 23 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, वहीं 11 स्थायी वारंटों और 28 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement