20 of Jharkhand stranded in Tajikistan return safely-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:59 am
Location
Advertisement

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 20 की हुई सकुशल वापसी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 मार्च 2023 9:07 PM (IST)
ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 20 की हुई सकुशल वापसी
रांची। सेंट्रल एशियाई देश ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 36 मजदूरों में से 20 की सकुशल वतन वापसी हो गई। केंद्र और राज्य के हस्तक्षेप पर कंपनियों ने इन मजदूरों की बकाया रकम का भुगतान भी कर दिया। बाकी बचे मजदूरों की वापसी दूसरे जत्थे में जल्द होने की उम्मीद जताई गई है।

बता दें कि झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद जिले के 36 मजदूर ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य में मजदूरी करने ताजिकिस्तान ले जाए गए थे। उन्हें बिष्णुगढ प्रखंड के खरना निवासी पंचम महतो के माध्यम से टीजीएम कंपनी में भेजा गया था। वहां सभी मजदूर बुरी तरह से फंस गये थे। ना ही उन्हें ठीक से खाना दिया जा रहा था और न ही मानदेय ही मिल रहा था।

इसी बीच मजदूरों ने बीते 13 फरवरी को सिकंदर अली नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता के जरिए सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर अपनी पीड़ा बतायी और वतन वापसी में सहयोग की अपील की थी।

लौटने वाले मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत तुकतुको के खिरोधर महतो, नागेश्वर चौधरी, रामदेव महतो, औरा के सुखदेव महतो, संतोष कुमार महुरी के गोवर्धन महतो, ढिबरा के जगरनाथ महतो, सरिया प्रखंड के अंतर्गत पिपराडीह के डुमरचंद महतो, डुमरी प्रखंड के अंतर्गत कुलगो के शंकर कुमार महतो , हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर के बालेश्वर महतो, नागी के महेन्द्र महतो, सारूकुदर के टुकामन महतो, नागेश्वर महतो खरना के डेगलाल महतो, महेश महतो बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग के नारायण महतो, बालेश्वर महतो अशोक कुमार, करतवारी के प्रकाश महतो शामिल हैं। दो मजदूरों प्रकाश महतो एवं दिनेश महतो की वापसी पहले ही हो चुकी है। अभी 16 मजदूरों की ताजिकिस्तान से वापसी होनी बाकी है
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement