1.73 crore in four years, spending on social security pension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:07 pm
Location
Advertisement

चार वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर 11.73 करोड़ खर्च

khaskhabar.com : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 5:12 PM (IST)
चार वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर 11.73 करोड़ खर्च
सोलन। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार की चार वर्ष की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विशेष प्रचार अभियान आरम्भ किया गया। शिव शक्ति कलामंच कुनिहार के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पौधना के गांव कांगुटी में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने इस अवसर पर जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में कुल 3,87,000 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है। वित्त वर्ष 2016-17 में प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पर 368 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
लोगों को बताया गया कि वर्तमान में सोलन जिले में 17,415 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है। जिले में सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर लगभग 11 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पात्र वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पैंशन 450 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिमाह कर दी है। 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों तथा 45 वर्ष से कम आयु की विधवा माताओं को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के रूप में प्रतिमाह 1200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पौधना के उप प्रधान शशि कान्त, महिला मण्डल की प्रधान उषा ठाकुर तथा रमेश, बालकृष्ण, दयाराम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

[@ नारद के बाद कबूतर अखबार हुए, और आज न्यू मीडिया]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement