Advertisement
बांके बिहारी मंदिर की हाई-पावर्ड कमेटी की 16वीं बैठक संपन्न, स्वर्ण-रजत झूला मरम्मत, अतिक्रमण और यातायात पर चर्चा

तीसरे एजेंडे में मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए प्राप्त निविदाओं पर चर्चा के बाद उपयुक्त निविदादाता के चयन का निर्णय लिया गया। चौथे एजेंडे में श्री निधिवनराज की सेवा-पूजा का ठेका एक वर्ष की अवधि (1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक) के लिए देने संबंधी निविदा पर विचार किया गया और निर्णय लिया गया।
पांचवें एजेंडे में पुरातत्वविद्, आगरा द्वारा कराए गए स्ट्रक्चर सर्वे की बिंदु संख्या-7 में दिए गए सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
छठे एजेंडे में राजस्थान के कोटा जिले के ग्राम किशनपुरा में मंदिर के नाम दर्ज 15.710 हेक्टेयर भूमि संबंधी राजस्व मंडल अजमेर में लंबित वाद की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। सातवें बिंदु में मंदिर परिसर में पांच वर्ष से अधिक सेवा दे चुके पुलिसकर्मियों, उपनिरीक्षक व निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर अन्य जगह तैनात करने के निर्देशों पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट ली गई।
आठवें एजेंडे में सम्भागीय परिवहन अधिकारी आगरा और सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मथुरा द्वारा वृंदावन में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए की गई प्रगति की समीक्षा हुई। नौवें बिंदु में मंदिर के आसपास गलियों में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट मथुरा की अध्यक्षता में गठित चार टीमों द्वारा की गई कार्यवाही की स्थिति जानी गई। दसवें बिंदु में सहायक खाद्य आयुक्त मथुरा द्वारा मंदिर आसपास की दुकानों में खाद्य सामग्री की सैंपलिंग और कार्यवाही की प्रगति पर रिपोर्ट ली गई।
अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन और यातायात प्रबंधन के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। अपर नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि 6 जून 2026 से चार टीमों के माध्यम से अतिक्रमण हटाने, एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही और जब्ती का अभियान चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह को अवैध ई-रिक्शों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सहायक निदेशक, खाद्य सुरक्षा धीरेंद्र प्रताप सिंह को मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मुकेश मिश्रा, जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, राजभोग समूह के शैलेंद्र गोस्वामी एवं रजत गोस्वामी तथा शयनभोग समूह के गोपेश गोस्वामी और हिमांशु गोस्वामी उपस्थित रहे।
हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृंदावन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा, *"श्री बांके बिहारी जी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण मुक्ति और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर सख्ती से कार्य किया जा रहा है।"*
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



