150 policeman suddenly surroundend the this house, ..-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:32 am
Location
Advertisement

पुलिस के 150 जवानों ने क्यों अचानक घेर लिया इस घर को जानें...

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 1:02 PM (IST)
पुलिस के 150 जवानों ने क्यों अचानक घेर लिया इस घर को जानें...
पलवल। शहर की कृष्णा कॉलोनी में गुरुवार उस समय हडक़ंप मच गया जब पुलिस के 150 से ज्यादा जवानों ने अचानक एक घर को घेर लिया। दरसल इस घर में एक तेंदुआ घुस गया जिसको काबू करने को लेकर यह कवायद की गई। इससे पहले इस तेंदुए ने वन विभाग के एक कर्मचारी को भी घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब छह बजे यह तेंदुआ एक झोंपड़ी के पास बैठा हुआ था। लेकिन अचानक ही उसके पीछ कुत्ते पड़ गए जिसके चलते यह एक घर में घुस गया। हालांकि उस वक्त घर में कोई नहीं था। इसकी जानकारी वन जीव व संरक्षण विभाग को दी गई। तो विभाग के कारण सिंह रावत तेंदुए को पकडऩे पहुंचे लेकिन तेंदुए ने उन्हें जख्मी कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दोपहर बाद तक भी तेंदुए को पकडऩे की कोशिश जारी रही।

[# ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement