Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दौसा में 150 मेधावी बालिकाएं और 25 शिक्षिकाएं सम्मानित

बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और सशक्तीकरण जरूरी : संगीता मानवी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भरतपुर संभाग की संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा संगीता मानवी ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करके ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षिकाएं बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण पर विशेष जोर
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने तथा बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
सहायक परियोजना समन्वयक रामगोपाल सोनी ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। प्रत्येक बालिका को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराकर ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।
सेल्फी पॉइंट, किशोरी मेले के मॉडल और आत्मरक्षा प्रशिक्षण रहे आकर्षण
समारोह में सेल्फी पॉइंट, किशोरी मेले के मॉडल, बालिका दिवस की शपथ, आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रस्तुतीकरण, अध्यापिका मंच तथा केस स्टडी प्रमुख आकर्षण रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, उनके अधिकारों की रक्षा तथा सशक्तीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक रहे मौजूद
समारोह में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक वीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक मनीषा शर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक मदन लाल शर्मा एवं रामगोपाल सोनी सहित कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल मीना, हनुमान गुप्ता, मुकेश पराशर, नरेश जैमन, सुमन मीना, रिंकू मीना, शिव शंकर शर्मा, घनश्याम शर्मा, अनिल शर्मा, रामबाबू ज्योति, संगीता मीना, शकुंतला शर्मा, माधुरी गुप्ता, राकेश जालोतिया एवं मुकेश जोशी सहित शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन रामबाबू शर्मा, कमला शर्मा एवं नवनीत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरूक करने तथा बाल विवाह उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों का संदेश दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


