11th Maha Aarti of Shiv Sarovar in Ghushmeshwar Dham Shivad, procession taken out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 6:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घुश्मेश्वर धाम शिवाड़ में शिव सरोवर की 11वीं महाआरती, शोभायात्रा निकाली​

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अगस्त 2026 12:38 PM (IST)
घुश्मेश्वर धाम शिवाड़ में शिव सरोवर की 11वीं महाआरती,  शोभायात्रा निकाली​
खास खबर। ​शिवाड़ घुश्मेश्वर धाम शिवाड़ में शिव सरोवर की 11वीं महाआरती की गई। इस दौरान पूरा धाम 'हर-हर महादेव' और 'हर-हर गंगे' के जयघोष से गूंज उठा। महाआरती के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम शिवाड़ समाज जयपुर एवं श्री घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
​ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा व शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए शाम 5:30 बजे ऐतिहासिक शिव सरोवर स्थित घुश्मा घाट पहुंची, जहां शिव सरोवर की महाआरती की गई।
महाआरती के आयोजन में ​जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, इस्पेक प्रभारी प्यारे लाल शर्मा,सोशल मीडिया के राहुल पांडे, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष रमेश मावेवाला, भरतपुर जोन अध्यक्ष हेमंत शर्मा,शिवाड़ समाज जयपुर अध्यक्ष नवल जैन सहित अनेक समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ​संचालन समाज के महामंत्री हरीश पाराशर ने किया। रामकिशन मुकुल सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement