10th meeting of GST Council on Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:53 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी काउंसिल की 10वीं बैठक शनिवार को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 3:35 PM (IST)
जीएसटी काउंसिल की 10वीं बैठक शनिवार को
उदयपुर। जीएसटी काउंसिल की 10वीं बैठक शनिवार को उदयपुर के रेडिशन ब्लू होटल में होगी। बैठक में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मौजूद रहेंगे। जेटली के साथ इस बैठक में जीएसटी से जुड़े 125 अधिकारी और 33 प्रदेशों के वित्त मंत्री मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि इस बैठक में तीन से चार प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की भी संभावना है। बैठक में जीएसटी बिल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। जेटली के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल, वित्त सेवा सचिव हंसमुख अढिय़ा, केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री संतोष गंगवार सहित कई लोग उदयपुर पहुंचेंगे। इस बैठक को लेकर होटल रेडिशन ब्लू में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं प्रशासन के आला अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पूरे संभाग से इस बैठक के लिए 140 अधिकारियों को लगाया गया है।

[# यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement