1000 Vyamshalas will be opened in Haryana this year: Devendra Babli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:57 pm
Location
Advertisement

हरियाणा में इसी साल खोली जाएंगी 1000 व्यामशालाएंः देवेंद्र बबली

khaskhabar.com : रविवार, 14 मई 2023 9:29 PM (IST)
हरियाणा में इसी साल खोली जाएंगी 1000 व्यामशालाएंः देवेंद्र बबली
महेंद्रगढ़। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। हरियाणा सरकार 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विकास कार्य करवा रही है। इसमें सभी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी एक टीम के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
बबली रविवार को महेंद्रगढ़ के गांव मूलोदी में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव भी थे। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने गांव मूलोदी में ग्राम पंचायत की मांग पर पीएचसी, सामुदायिक भवन, ग्राम सचिवालय, ई लाइब्रेरी, व्यामशाला, जोहड़ की रिटेनिंग वॉल तथा विभिन्न गलियों के निर्माण की मांग को मंजूरी दी। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर भी उन्होंने लगभग सभी मांगों को स्वीकृति दी।
बबली ने कहा कि पहले सिर्फ ग्रामीण विकास का मतलब गली, नाली व चौपाल तक ही सीमित था। अब सरकार ने व्यवस्थाएं बदलने का कार्य किया है। गांव में खेल, स्वास्थ्य तथा शिक्षा से संबंधित ढांचागत सुविधाओं पर फोकस किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 1200 ई-लाइब्रेरी प्रदेश के विभिन्न गांव में खोली जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति दे दी है। इसी वर्ष प्रदेश में 1000 व्यामशाला खोली जाएंगी। अमृत सरोवर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जोहड़ों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शिव धाम योजना के तहत श्मशान घाट में चारदीवारी तथा सैड सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से व्यवस्थाओं में परिवर्तन हो रहा है। अब वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लाभार्थी को किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। पेंशन ऑटोमेटिक मोड पर बन रही है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष बुजुर्गों को तीन हजार रुपए प्रति माह सम्मान भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। पिछले 8 साल में इस इलाके की तस्वीर बदली है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज तथा अस्पताल का निर्माण हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement