Advertisement
हरियाणा में 1000 आयुष सहायकों की नियुक्ति होगी, जॉब का नया मार्केट हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि सरकार ने योग को नागरिकों की दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प किया है। इसीलिए प्रदेशभर में योगशालाएं स्थापित करने और 1000 आयुष सहायकों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 882 आयुष योग सहायकों ने विभिन्न योगशालाओं में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शेष आयुष योग सहायकों की भर्ती का कार्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से प्रगति पर है। दूसरे चरण में एक हजार और व्यायामशालाओं पर कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला में योग एवं आयुष सहायक प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर जिले में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। जो हर माह की 21 तारीख को गांव के योग सहायकों से रिपोर्ट लेकर मुख्यालय को भेजेंगे। इसके अलावा दूसरे चरण में सभी जिलों में विशेष योग कोच लगाए जाएंगे जो योग सहायकों को समय समय पर प्रशिक्षण देने का भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यायामशालाओं में बायोमीट्रिक मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें योग साधकों की भी हाजिरी लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि हर साल योग सहायकों की ग्रेडिंग का कार्य किया जाएगा जिसमें हर जिले में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले योग सहायकों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य के 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने और इनकी जिम्मेदारी योग सहायकों को सौंपने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि योग सहायकों का नजदीक स्थानांतरण करने पर विचार किया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में व्यायामशालाएं हैं उनमें गांव में आबादी अनुसार वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे जिनमें योग को बढ़ावा देने और लोगों को आहार व्यवहार आदि दिनचर्या के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पंचकुला़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features