1 crore 15 lakh stolen from kadipur Treasury-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:18 am
Location
Advertisement

तहसील के कोषागार में एक करोड़ 15 लाख की चोरी,SEE PHOTOS

khaskhabar.com : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:15 AM (IST)
तहसील के कोषागार में एक करोड़ 15 लाख की चोरी,SEE PHOTOS
सुल्तानपुर। जनपद में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद है यह इसी बात से पता चलता है कि कादीपुर तहसील के सरकारी खजाने से एक करोड़ 15 लाख रुपये चोरी हो गए। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील के कोषागार से रात को ताला तोड़कर चोरों ने एक करोड़ 15 लाख रुपये चुरा लिए। चोरों ने सरकारी डबल लॉकर को काटकर वारदात को अंजाम दिया। प्रशासनिक अमले को जैसे ही चोरी की जानकारी हुई इनके हाथ-पांव फूल गए। मौके पर सुल्तानपुर के एसपी पवन कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस महकमा जहां एक ओर दोनों हाथों से वसूलने में व्यस्त है वहीं दूसरी और चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि आम जनता की तो छोड़िए सरकारी खजाने भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में सुल्तानपुर की जनता का क्या होगा भगवान ही मालिक है।

1/5
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement