Advertisement
सरबजीत : देखने लायक केवल एक चीज रणदीप हुड्डा

लेखक निर्देशक : ओमंग कुमार
कलाकार: ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हुड्डा, ऋचा चड्ढा, अंकुर भाटिया, दर्शन कुमार, चरणप्रीत सिंह
‘सरबजीत’ को लेकर बहुत शोर था। निर्देशक को अपनी इस बायोपिक पर उम्मीदों से ज्यादा भरोसा था लेकिन फिल्म देखने के बाद एक हद तक निराशा हाथ लगती है। विशेषकर ऐश्वर्या राय को लेकर, एक बहन के संघर्ष को उन्होंने उस शिद्दत से नहीं जिया, जिसकी यहां जरूरत थी। कई दृश्यों में वे ओवर एक्ट का शिकार हुई हैं। फिल्म के कई दृश्य हैं जहां उन्हें ओवर के स्थान पर अण्डरप्ले करना चाहिए था लेकिन शायद ओमंग कुमार ‘मैरी कोम’ और ‘दलबीर’ के चरित्र में फर्क करना भूल गए। अभिनय के साथ ही ऐश्वर्या का मेकअप भी उतना कारगर नहीं है जितना होना चाहिए था।
उनके चेहरे पर वो झुर्रियां, आंखों में वो गहराईयां और परेशानियां दिखाई नहीं देती हैं जिनकी यहां पर जरूरत थी। केवल ऐनक लगा देने या बालों को कुछ लटों को सफेद दिखा देने से व्यक्ति 60 वर्ष का नहीं हो जाता। इससे अच्छा तो ऋचा चड्ढा रही हैं जिन्होंने सीमित दृश्यों को और संवादों के जरिए स्वयं की छाप छोड़ी है।
दरअसल ऐश्वर्या राय का चयन ही गलत है। वे दलबीर के किरदार से न्याय नहीं कर पाईं। पूरी फिल्म में उन्हें पंजाबी लहजे में हिंदी बोलने में कठिनाई महसूस होती रही और इससे मजा किरकिरा होता रहा। उन्होंने वहां भी संवाद चीख-चीख कर बोले जहां जरूरत नहीं थी।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



