Rocky Handsome film review-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:50 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिव्यू:रॉकी हैण्डसम-आम मसाला फिल्म

khaskhabar.com:
रिव्यू:रॉकी हैण्डसम-आम मसाला फिल्म
कलाकारः जॉन अब्राहम, दिव्या चलवाड़, निशिकांत कामत डायरेक्टरः निशिकांत कामत बतौर निर्माता हिन्दी फिल्म दर्शकों को ‘विक्की डोनर’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्में देने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम से यह उम्मीद कतई नहीं थी कि वे अपने बैनर तले लीक से हटकर बनने वाली फिल्मों को इतनी जल्दी छोड़ देंगे और आम मसाला फिल्में बनाने लगेंगे। उनके द्वारा निर्मित और अभिनीत ‘रॉकी हैण्डसम’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है अगर नहीं है तो वह है फिल्म की आत्मा अर्थात् कथा-पटकथा और संवाद के स्तर पर फिल्म बेहद कमजोर है।
जबकि एक्शन के स्तर पर यह अव्वल है। हिन्दी फिल्मों में इस तरह का एक्शन शायद ही किसी फिल्म में फिल्माया गया होगा। हस्तद्वंद्व का रोचक व खौफनाक मंजर जिसे बेहद तेज रफ्तार में फिल्माया गया है। एक्शन को देखते वक्त दर्शक पलक झपकाए बिना एकटक पर्दे पर आँख रखता है सिर्फ यह देखने के लिए कि जॉन अब्राहम कहाँ चूकते हैं लेकिन नहीं जॉन ने अपनी पूरी ईमानदारी के साथ इन दृश्यों को अभिनीत किया है। पूरी फिल्म में सपाट चेहरे के साथ अभिनय करने वाले जॉन का सिर्फ यही अंदाज दर्शकों को भाता है और अन्त में दर्शकों की वाहवाही लूटता है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement