Advertisement
दोहरी मानसिकता के समाज पर करारा तमाचा है ‘पिंक’

निर्माता : रश्मि शर्मा, शुजीत सरकार
लेखक-पटकथा : रितेश शाह
संगीत : शांतनु मोइत्रा, फैजा मुजाहिद, अनुपम रॉय
दो घंटे 16 मिनट लम्बी यह फिल्म अपने शुरूआती चंद मिनटों बाद ही सीन-दर-सीन दर्शकों को अपने साथ चलने पर मजबूर करती है और न चाहते हुए भी दर्शक हर दृश्य के बाद आने वाले दृसरे दृश्य की कल्पना करने लगता है और यही इस फिल्म की सबसे बडी खूबी है। आम मसाला फिल्मों से इतर बनी यह फिल्म हर उस दर्शक के लिए है जो फिल्म देखना पसन्द करता है। यह फिल्म उन दर्शकों को भी देखनी चाहिए जो लडकियों के पहनावे, उनकी स्वतंत्रता, उनके बोलचाल और उनके व्यवहार पर उंगली उठाते हैं, उसके चरित्र का प्रमाण पत्र जारी करते हैं। इस फिल्म में इतनी खूबियां हैं जिनको गिनते हुए गिनती भूल जाएंगे। फिल्म का एक-एक दृश्य प्रभावी है। निश्चित रूप से यह बॉलीवुड की बदलती तस्वीर पेश करती है।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



