Movie review of Traffic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:04 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक नेक उद्देश्य और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल

khaskhabar.com:
एक नेक उद्देश्य और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल
निर्माता : दीपक धार, समीर गोगटे निर्देशक : जेश पिल्लई कलाकार : मनोज बाजपाई, जिमी शेरगिल, प्रोसेनजीत चटर्जी, दिव्या दत्ता, सचिन खेडेकर
‘ट्रैफिक’ से पहले भी बॉलीवुड कई सच्ची घटनाओं पर फिल्में बन चुकी है। इस एक कहानी में कई कहानियों को जज्बातों के साथ जोडक़र मजबूती से पेश किया गया है। साल 2011 में रिलीज़ हुई मलयालम फिल्म की यह रीमेक है। ओरिजनल फिल्म को निर्देशित कर चुके निर्देशक राजेश पिल्लई ने ही ‘ट्रैफिक’ को निर्देशित किया है।
चेन्नई में एक ट्रैफिक कांस्टेबल की हिम्मत की वजह से एक 9 साल की बच्ची की जान बचायी गयी थी। इस फिल्म की कहानी उसी घटना को मुंबई के बैकड्रॉप पर रख कर गढी गयी है। निस्संदेह इस कामयाब कोशिश की कहानी दर्शकों के सामने जरूर प्रस्तुत की जानी चाहिए थी।
इस फिल्म के माध्यम से एक डॉक्टरों की टीम की ईमानदार कोशिश, पुलिस प्रशासन की सूझ बूझ और एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के जज्बे सबकी अपनी चाहत और एक नेक उद्देश्य के साथ कदमताल करने से किस तरह एक मिशन को मुक्कमल बनाया जा सकता है। पूरी कहानी इस पर ही आधारित है।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement