Advertisement
रिव्यू: लवशुदा में कुछ नया नहीं

संगीत: मिथुन
फिल्म लवशुदा एक प्रेम कहानी है जैसे के बॉलीवुड में लव स्टोरी बनती आ रही है लवशुदा उससे कुछ अलग नहीं है। फिल्म इंटरवल तो ठीक लगती है लेकिन इंटरवल के बाद यह फिल्म आपको बोर कर देगी। फिल्म में वही पुराना ड्रामा दिखाया गया है कि पहले मिलना फिर बिछडना और फिर मिलना। इंटरवल के बाद आपको कहानी रिपीट लगेगी। फिल्म में अभिनेता गिरिश कुमार का अभिनय ठीक है लेकिन नवनीत कौर ढिल्लन और टिस्का चोपडा की एक्टिंग काबिल ए तारीफ है। सचिन खेेडेकर ने भी पिता की भूमिका अच्छी निभाई है। फिल्म का संगीत अच्छा है। फिल्म का एक गाना पीने की तमन्ना पहले ही हिट हो चुका है। इस गाने को आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा है। कुल मिलाकर इंटरवल के बाद इस फिल्म को झेलना आपके लिए मुश्किल होगा।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



