Advertisement
रिव्यू: सोचने पर मजबूर कर देगी "अलीगढ"

बॉलीवुड के कुछ निर्माता निर्देशक ऎसे भी हैं जो कि पैसा कमाने के लिए ही फिल्में नहीं बनाते। इनमें से एक नाम हंसल मेहता का भी है। हंसल मेहता कुछ हटकर कहानी पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हंसल मेहता ने एक बार फिर से ऎसी ही फिल्म बनाई है अलीगढ जो कि सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है और इस फिल्म को वहां काफी सरहाना भी मिली है। फिल्म में मनोज बाजपेयी की अभिनय क्षमता देखने को मिलती है। फिल्म में मनोज बाजपेयी का अभिनय देखकर आपको समझ में आ जाएगा कि वे एक मंझे हुए अभिनेता हैं। अभिनेता राजकुमार राव ने भी काफी उम्दा अभिनय किया है। फिल्म में प्रोफेसर का अकेलापन, एक पत्रकार के साथ उसका रिश्ता और फिल्म में घटित घटनाएं आपकीआत्मा को झकझोर कर रख देगी। फिल्म में लता मंगेशकर के दो गाने प्रयोग में लिए गए हैं जो कि परिस्थिति पर सटीक बैठते हैं।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



