Movie review of Azhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:46 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म समीक्षा: असरदार नहीं रही अजहर की पारी

khaskhabar.com:
फिल्म समीक्षा: असरदार नहीं रही अजहर की पारी
फिल्म का नाम: अजहर डायरेक्टर: टोनी डी सूजा कलाकार: इमरान हाशमी, प्राची देसाई, नरगिस फाकरी, गौतम गुलाटी
डायरेक्टर टोनी डी सूजा ने पहली बार किसी बायोपिक का डायरेक्शन किया है। फिल्म अजहर से पहले भी बॉलीवुड में खिलाडियों की बायोपिक बन चुकी है। लिहाजा उनसे इस फिल्म की तुलना तो की ही जाएगी। मिल्खा सिंह और मैरी कॉम की बायोपिक से इस फिल्म की तुलना करें तो यह फिल्म उनके आगे फीकी लगती है। फिल्म के डायलॉग असरदार नहीं है। साथ ही फिल्म में मोहम्मद अजहरूद्दीन के जो इमोशल सीन दिखाए गए हैं, उनसे दर्शक खुद को मुश्किल से ही जोड पाएंगे। अब बात करें फिल्म में अभिनय की तो इमरान हाशमी ने अजहरूद्दीन का किरदार अच्छा निभाया है। प्राची देसाई और नरगिस फाखरी का काम भी ठीक ही है लेकिन बहुत अच्छा नहीं कह सकते। फिल्म में मोहम्मद अजहरूद्दीन के सिर्फ अच्छे पहलुओं को ही फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का संगीत अच्छा है। गौरतलब है कि फिल्म का संगीत पहले ही हिट हो चुका है।
कहानी:

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement