Advertisement
मूवी रिव्यू : साहस और अदम्य जज्बा है "नीरजा"

संगीत : विशाल खुराना
कलाकार : सोनम कपूर, शबाना आजमी, शेखर रवजियानी, योगेन्द्र टिक्कू
सोनम कपूर की बहुप्रतिक्षित फिल्म नीरजा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यस फिल्म राम माधवानी के निर्देशन में बनी है। वैसे तो इससे पहले भाग मिल्का भाग और मैरी कॉम जैसी बायोपिक फिल्में भी पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद भी किया है। यह फिल्म नीरजा भनोट के असली जिंदगी पर आधारित है जो एक प्लाइट अटेंडेंट थी। 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 को कराची, पकिस्तान में 4 आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था। इस फ्लाइट में पैसेंजर्स की जान बचाते हुए नीरजा भनोट की जान चली गयी थी। आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी। नीरजा ने 356 लोगों की जान बचाई थी।
एयरलिफ्ट" के बाद नीरजा आपमें इंसानियत और देशभक्ति का जज्बा जगाती है। ये अहसास केवल फिल्म देखकर ही महसूस किया जा सकता है। ये फिल्म सिर्फ हाईजैकिंग ही नहीं, बल्कि मानवीय पहलुओं को भी बखूबी दर्शाती है।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



