Movie review: 31st October, strong story but weak screenplay -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:44 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

31 अक्टूबर : गंभीर विषय लेकिन कमजोर स्क्रीन प्ले

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 2:18 PM (IST)
31 अक्टूबर : गंभीर विषय लेकिन कमजोर स्क्रीन प्ले
फिल्म : 31 अक्टूबर निर्माता : हैरी सचदेवा निर्देशक : शिवाजी लोटन पाटिल
कलाकार : वीर दास, सोहा अली खान, लखा लखविंदर सिंह, दीपराज राणा, विनीत शर्मा, प्रीतम कांगे, सेजल शर्मा, नागेश भोंसले, दया शंकर पांडे
संगीत : विजय वर्मा

सोहा अली खान और वीर दास की फिल्म ‘31 अक्टूबर’ आखिरकार रिलीज हो गई। यह फिल्म 1984 में हुई इंदिरा गाँधी की हत्या और उसके बाद हुए सिख दंगों पर आधारीत है। फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवाद में फंसी हुई थी। इस फिल्म को डायरेक्ट शिवाजी लोटन पाटिल ने किया है और प्रोड्यूस हैरी सचदेवा ने किया है। फिल्म ‘31 अक्टूबर’ उस काले दिन पर आधारित है जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। 31 अक्टूबर 1984 में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को उनके ही दो बॉडीगार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों बॉडीगार्ड सिख धर्म के थे इसीलिए देश के कई हिस्सों में सिखों को लोग ढूंढ-ढूंढ कर जान से मार रहे थे। रिकार्ड्स के मुताबिक सिर्फ दिल्ली में ही करीब 2500 सिखों को जान से मार दिया गया था। बेशक ये विषय अपने आप में चौंकाने वाला है। क्योंकि, एक पूरी पीढ़ी है, जो उस दौर की गवाह रही है और एक पीढ़ी ऐसी भी है, जिसे इसके बारे में शायद कुछ खास पता नहीं है। इसलिए इस फिल्म की सोच, विषय और इसकी मौजूदगी से मुंह नहीं फेरा जा सकता।
कहानी :-

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement