khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 12:43 PM (IST)
अरसे बाद शाहरुख खान ने अपने अभिनय से दर्शको को रोमांचित करने का प्रयास किया है। पूरी तरह से उन्हीं पर आधारित निर्देशक राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ मध्यान्तर पूर्व दर्शकों को न सिर्फ रोमांचित करती है बल्कि बीच-बीच में आए संवादों पर तालियां बजाने पर मजबूर करती है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक राहुल ढोलकिया ने पहली बार किसी मसाला फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने शाहरुख खान के किरदार को पूरी तरह से नकारात्मक रखा है और यही इस फिल्म की सबसे बडी खूबी है। ‘डॉन’ के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके शाहरुख खान को अब निश्चित तौर पर ‘रईस’ के लिए याद किया जाएगा इसमें कोई दोराय नहीं है।