Movie Review : Fan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 1:03 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मूवी रिव्यू : फैन : मध्यान्तर बाद पटरी से उतरी

khaskhabar.com:
मूवी रिव्यू : फैन : मध्यान्तर बाद पटरी से उतरी
बैनर : यशराज फिल्म्स निर्माता : आदित्य चोपड़ा लेखक निर्देशक : मनीष शर्मा
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरुख खान (दोहरी भूमिका), वलूशा डिसूजा और श्रेया पिलगांवकर (अभिनेता सचिन पिलगांवकर की बेटी)
अवधि : 2 घंटे 23 मिनट

निश्चित रूप से फैन शाहरुख की वापसी वाली फिल्म है। वापसी से तात्पर्य उनकी पिछली दो फिल्मों हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले ने दर्शकों को निराश किया था। इन फिल्मों में शाहरुख वैसा नहीं दिखाए गए जैसे वे अब तक अपनी फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन फैन से उनकी सशक्त वापसी हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने अपनी उन फिल्मों की याद दर्शकों के जेहन में ताजा कर दी है जिनकी बदौलत वे बॉलीवुड के बादशाह बने। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एक क्रे्रजी प्रेमी की भूमिका को वो जितनी शिद्दत के साथ निभा सकते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता है। वैसे भी शाहरुख का पागलपन वाला अभिनय उनके प्रशंसकों को बहुत भाता है। यह फिल्म शाहरुख खान के असल जिन्दगी से प्रेरित है और दोहरी भूमिका है। इन दोनों में उन्होंने उम्दा अभिनय किया है। दोनों भूमिकाओं में वे खूब जमे हैं। अगर दो नायकों की दृष्टि से देखा जाए तो उन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। हीरो से कहीं ज्यादा वो अपनी विलेन छवि में जमे हैं।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement