Movie Review : Bahubali-2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:07 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाहुबली-2 : लाजवाब, अविस्मरणीय, लेकिन इतिहास के लायक नहीं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 6:39 PM (IST)
बाहुबली-2 : लाजवाब, अविस्मरणीय, लेकिन इतिहास के लायक नहीं
‘बाहुबली-2’: तमाम कोशिशों के बावजूद दो साल से प्रतीक्षित फिल्म को देखने के लिए समय पर नहीं पहुंच सके। दर्शकों के हुजूम के मध्य जब सिनेमाघर में प्रवेश किया, परदे पर राणा का चेहरा नजर आया। शोर शराबे के मध्य सुनाई दिये संवाद से निर्देशक एस.एस. राजामौली की मेहनत का अंदाजा हो गया। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि क्योंकर इस पर इतना पैसा खर्च हुआ है। फिल्म की सफलता में जहां पिछले भाग में उठाये गये प्रश्न ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ का हाथ है, वहीं दूसरी ओर इसका उत्तर जानने को बेताब दर्शकों की जिज्ञासा भी है। अब आगे की सारी बागडोर फिल्म के प्रस्तुतीकरण पर है, जिसे देखते हुए दर्शक स्वयं को कितना इसके साथ जुडा हुआ पाता है। शुरूआती तौर पर खूबियों से भरी नजर आ रही इस फिल्म के विजुअल्स इफेक्ट प्रभावशाली हैं। ‘बाहुबली-2’ में कई जगह विजुअल्स इफेक्ट का इस्तेमाल कर उसे काफी खूबसूरत बनाया गया है। फिल्म का पहला दृश्य इस बात की मिसाल है। राजामौली ने इस पर बहुत बारीकी से काम किया है। पूरी फिल्म विजुअल्स इफेक्ट्स का उत्कृष्ट नमूना है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement