Advertisement
एक्शन और थ्रिलर का फुल डोज ‘फोर्स-2’

कलाकार : जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिन्हा, ताहिर भसीन, नरेंद्र झा, आदिल हुसैन
संगीत : राम संपत
जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित और अभिनीत फोर्स-2 का आगाज वैसा नहीं है जैसा सोचा गया था। फिल्म में एक्शन की भरमार है, संवादों का जायका और जॉन अब्राहम का बेजान चेहरा है। समझ में नहीं आता आखिर क्योंकर जॉन अपने चहेरे पर भाव नहीं ला पाते। अभिनय देव का निर्देशन अच्छा कहा जा सकता है। फिल्म मध्यान्तर के बाद कुछ धीमी पडती है, लेकिन क्लाइमैक्स आते-आते वह फिर से दर्शकों को अपने साथ जोडने में सफल हो जाती है। रॉ एजेन्ट की भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा नाकाम रही है, लेकिन एक्शन में सफल रही हैं। उनके एक्शन दृश्य विश्वसनीय लगते हैं। नोट बंदी के चलते फिल्म की ओपनिंग कमजोर रही है। सिर्फ वे दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे हैं जिन्होंने ऑफर्स को देखते हुए टिकट पर पैसा खर्च किया है। बावजूद इसके सुबह के शो में 10 प्रतिशत दर्शक थे, जो निश्चित रूप से चिंता का विषय है। शाम के शो में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन सिनेमाघर वाले फिल्म की सफलता को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



