Love You Loktantra comic satire film on today politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:08 am
Location
Advertisement

आज की राजनीति पर है 'लव यू लोकतंत्र' कॉमिक सटायर फिल्म

khaskhabar.com : सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 11:46 AM (IST)
आज की राजनीति पर है 'लव यू लोकतंत्र' कॉमिक सटायर फिल्म
फिल्म समीक्षा:- 'लव यू लोकतंत्र'

कलाकार:- ईशा कोप्पिकर, रवि किशन, मनोज जोशी, स्नेहा उल्लाल, अली असगर, कृष्णा अभिषेक, सपना चौधरी, अमित कुमार

निर्देशक:- अभय निहलानी



सिनेमा अब धीरे-धीरे रियलिस्टिक बनने लगा है। अब ऐसी कहानी फिल्मों में पेश की जा रही है जिससे दर्शक रिलेट कर सके और बेहतरीन तरीके से समझ सके। ऐसे में इसी सप्ताह रिलीज हुई पोलिटिकल सटायर फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' एक ऐसी ही फिल्म है, जो आज की राजनीतिक हलचल के बारे में है।

इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में ईशा कोप्पिकर, रवि किशन, मनोज जोशी, स्नेहा उल्लाल, अली असगर, कृष्णा अभिषेक, सपना चौधरी, अमित कुमार हैं।

'लव यू लोकतंत्र' दरअसल आज के राजनीतिक हालात पर व्यंग्य है, जिसे बड़े हास्य-व्यंग्य तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म वर्तमान भारतीय राजनीति पर कॉमिक ढंग से सटायर (व्यंग्य) है। उत्तर भारत की बोली के साथ यह राजनीतिक सिचुएशन पर टिप्पणी करती नजर आती है। देखा जाए तो यह फिल्म एक महिला मुख्यमंत्री, एक पुरुष वकील और एक महिला एडवोकेट के इर्दगिर्द घूमती कहानी है, जिसमें सरकार गठन का दिलचस्प प्लॉट है। दो अपहृत निर्दलीय विधायकों के पास सरकार बनाने की चाभी है लेकिन रातों-रात उन्हें किडनैप कर लिया जाता है। वकील और जर्नलिस्ट सरकार बनाने की अपनी रणनीतियों और योजनाओं के साथ फिल्म को रोचक बनाते हैं।

फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में वकील के किरदार निभा रहे अमित कुमार, स्नेहा उल्लाल के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म को अभय निहलानी ने बड़ी कुशलता से निर्देशित किया है। संगीतकार ललित पंडित ने अपने आकर्षक संगीत के साथ बेहतरीन गाने दिए हैं। फिल्म में प्रमुख सिंगर अमृता फडणवीस, दलेर महेंदी, अभिजीत, शान, प्रतिभा बघेल हैं। फिल्म में सपना चौधरी का एक धमाकेदार आइटम गीत भी है।

फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में इतना ड्रामा, सस्पेंस और क्लाइमेक्स ²श्य इतना बढ़िया है कि दर्शकों को अपनी सीटों से बांध कर रखता है। फिल्म में एक संपूर्ण मनोरंजन के सभी मसाले हैं और इसे आम दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा।

डायलॉग की बात करें तो कई बेहतरीन और जानदार डायलॉग हैं। ईशा कोपिकर एक सीन में कहती हैं राजनीति में मौका देखकर धोखा देना चाहिए। इसके अलावा उनका एक और संवाद मजेदार है, जिसे शर्म आती है उसे राजनीति नहीं आती।

जहां तक अभिनय की बात है रवि किशन ने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। ईशा कोप्पिकर ने एक मुख्यमंत्री की भूमिका के साथ न्याय किया है। मनोज जोशी, स्नेहा उल्लाल, कृष्णा अभिषेक और अमित कुमार ने भी अपने अभिनय से पॉलिटिकल सटायर फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' को देखने लायक बना दिया है।

जुरिच मीडिया हाउस एलएलपी के बैनर तले बनी इस कॉमेडी फिल्म में कॉमिक अंदाज में आजके राजनीतिक हालात पर कटाक्ष किया गया है। संजय छैल ने फिल्म की कहानी को काफी अच्छे ढंग से लिखा है। रियल लाइफ में वकील होते हुए भी अमित कुमार ने इस फिल्म में वकील का किरदार प्रभावी ढंग से निभाया है। 'लव यू लोकतंत्र' देखें आप इसे लव करेंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement