Film Review : Trapped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:20 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैप्ड : अकेला चना भाड नहीं फोड सकता, राव का दमदार अभिनय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 5:21 PM (IST)
ट्रैप्ड : अकेला चना भाड नहीं फोड सकता, राव का दमदार अभिनय
फिल्म समीक्षा इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। जिनमें सबसे बुरी गत राजकुमार राव अभिनीत ट्रैप्ड की है। इस फिल्म को न के बराबर दर्शक मिले हैं। क्योंकर इस तरह की फिल्में बनाई और पैसा बर्बाद किया जाता है यह समझ से परे है। हालांकि फिल्म अच्छी है लेकिन इन फिल्मों को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की तरफ रुख नहीं करता है। फिल्म की सबसे खास बात राजकुमार राव की अदाकारी है। राजकुमार राव ने इस रोल को निभाने के लिए काफी लंबे समय तक मेहनत की थी और फिल्म को देखने के बाद लगता है कि वो मेहनत रंग लायी है। राजकुमार की अदाकारी की तारीफ में यही बोला जा सकता है कि उन्होंने फिल्म के स्तर को बढा दिया है। इसके अलावा फिल्म के नरेशन की तारीफ भी बनती है क्योंकि सिर्फ एक अपार्टमेंट में फंसे इंसान की कहानी को निर्देशक विक्रमादित्य ने इस तरह से पेश किया है कि वो आपको बोर नहीं करती है। आप शुरूआत से लेकर अंत तक थियेटर की सीट से हिलने का नाम नहीं लेते हैं। इसके अलावा फिल्म के सीन्स में आपको कई मैसेज मिलते रहेंगे, जो कि कहानी को प्रभावित न करते हुए आपको सोचने पर मजबूर करेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement