Advertisement
रिव्यू:द जंगल बुक:हमारे- आपके बचपन की कहानी...

जैसे ही मेंढक़ ने अपने पंजे से पानी को हटाया, दर्शकों के मुँह से हैरत भरा चीत्कार निकला। ऐसे कई दृश्य हैं जिन्हें देखते हुए दर्शकों दांतों तले अंगुली दबा लेता है। निर्देशक जॉन फेवरू के साथ 3डी तकनीकी टीम को बधाई, जिन्होंने बेहतरीन 3डी इफेक्ट दर्शकों के सामने रखे हैं। फिल्म शुरूआत से ही दर्शकों को सब कुछ भूला देती है और जंगल की दुनिया दर्शकों को अपने आगोश में ले लेती है। फिल्म को विश्वसनीयता प्रदान करता है इसका रियलिस्टिक लुक। फिल्म के दृश्यों को देखते हुए कहीं भी नकलीपन नहीं लगता। ऐसा लगता है मानो हम मोगली के साथ जंगल में उछलकूद कर रहे हैं। तकनीकी स्तर पर फिल्म लाजवाब है। बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमाटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स, रंगों का संयोजन परफेक्शन के साथ किया गया है।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



