Advertisement
रूस्तम:लेखन-निर्देशन बेदम, अभिनय दमदार

संगीत : अंकित तिवारी, जीत गांगुली, राघव साचर, आर्को प्रावो मुखर्जी
कलाकार : अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता, सचिन खेड़ेकर, पवन मल्होत्रा, परमीत सेठी, अर्जन बाजवा, उषा नाडकर्णी
वकालत की पढाई में वर्ष 1959 में घटित नानावटी कांड अपनी पृष्ठभूमि के कारण हमेशा से विद्यार्थियों और परीक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण रहा है। इस आपराधिक घटना पर बॉलीवुड में सबसे पहले आर.के.नैयर ने अपनी पत्नी साधना को नायिका लेकर ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ नामक फिल्म बनाई थी। सुनील दत्त ने नायक की भूमिका निभाई थी। अपने समय में इसे बेहद बोल्ड फिल्म करार दिया गया था। इसके कई सालों बाद गुलजार ने विनोद खन्ना को नायक लेकर ‘अचानक’ बनाई। उन्होंने फिल्म में कोई गीत नहीं रखा था। और अब निर्माता नीरज पांडे ने टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में अक्षय कुमार को लेकर ‘रूस्तम’ बनाई है।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



