Film Review : Naam Shabana, One time watch movie-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दमदार एक्शन और थ्रिलर का तगडा डोज: नाम शबाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 09:23 AM (IST)
दमदार एक्शन और थ्रिलर का तगडा डोज: नाम शबाना
फिल्म समीक्षा : निर्माता : नीरज पांडे, शीतल भाटिया निर्देशक शिवम् नायर
लेखक : नीरज पांडे

कलाकार : तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, पृथ्वीराज सुकुमार और मेहमान भूमिका में अक्षय कुमार
नीरज पांडे ने ट्रेंड के विपरीत जाते हुए इस बार अपनी फिल्म का सीक्वल ने बनाकर उनका प्रीक्वल बनाया है और भी स्पिन ऑफ के रूप में। अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बेबी’ के छोटे से किरदार ‘शबाना’ को यहां उन्होंंने विस्तृत रूप देने के साथ ही उसके ‘बेबी’ में शामिल होने की कहानी को बयां किया है। फिल्म के ट्विस्ट और टर्न अच्छे हैं जिसकी वजह से फिल्म बांध कर रखती है। फिल्म का फिल्मांकन अच्छा है, एक्शन दृश्य जबरदस्त हैं। एक्शन निर्देशक ने अलग-अलग तरह की फाइट दर्शकों के सामने रखी है। आधा घंटे की भूमिका में अक्षय कुमार दर्शकों को अपने साथ जोडने में सफल होते हैं। जब-जब परदे पर नजर आए फिल्म की रफ्तार बढती नजर आई। हालांकि फिल्म का पूर्वाद्र्ध धीमा है, इस भाग की गति को भी तेज रखा जाता है तो निश्चित तौर दर्शक शिवम् नायर की तारीफ करते। शिवम् का निर्देशन सामान्य है। एक हिट और ब्रांड नेम वाली फिल्म का उनको सहारा था, लेकिन वे उसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो पाये हैं। वे चाहते तो अपने निर्देशन में संपादन की टेबल पर मजबूती ला सकते थे। फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो जबरदस्ती ठूंसे हुए लगते हैं। विशेष रूप से मुरली का किरदार। इस फिल्म में उनके इस किरदार को रखने की कोई आवश्यकता नहीं थी। यह पूरी तरह से फिल्म में मिसफिट रहा है। इसी तरह से फिल्म में गीतों की भी गुंजाइश नहीं थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement