Film Review : Housefull-3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:08 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाउसफुल-3 : सीरीज की सबसे कमजोर, असरहीन फिल्म

khaskhabar.com:
हाउसफुल-3 : सीरीज की सबसे कमजोर, असरहीन फिल्म
बैनर : इरोस इंटरनेशनल, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट निर्माता : साजिद नाडियाडवाला, सुनील ए. लु्ल्ला निर्देशक :  साजिद--फरहाद
संगीत : तोशी-शरीब, सोहेल सेन, मीका सिंह, तनिष्क बागची, मिलिंद गाबा
कलाकार : अक्षय कुमार, जैकलीन फर्र्नांडिस, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, रितेश देशमुख, लिसा हेडन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे
सफतला के हवाई घोडे पर सवार निर्माता साजिद नाडियाडवाला को फिल्म ‘हाउसफुल-3’ से जबरदस्त झटका लगा है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने जिस प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त की है उसे देखते हुए यह तय है कि अब यह फिल्म 100 करोड का कारोबार करने में कामयाब नहीं होगी।
निर्देशक साजिद फरहाद को इस फिल्म के जरिए एक बडा मौका मिला था लेकिन वे इसे भुनाने में पूरी तरह से असफल रहे हैं। निर्देशन के तौर पर उन्होंने वैसा ही किया है जैसा दृश्य लिखा गया है। जबकि यह गम्भीर काम है। निर्देशक को पटकथा के अनुरूप दृश्यों की कल्पना करनी पडती है और उसमें प्रभाव पैदा करना होता है, जिसका यहाँ पूरी तरह से कमी है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement