फिल्म समीक्षा: बेफिक्रे : परिवार नहीं, बेफिक्र होकर देखें युवा
khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 10:07 AM (IST)
आदित्य चोपडा के निर्देशन में बनी ‘बेफिक्रे’ रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक पायदान और चढाने में कामयाब होगी इसमें कोई दोराय नहीं रही है। इस फिल्म में जिस अंदाज और ऊर्जा से रणवीर सिंह ने अपनी भूमिका को जिया, वह तारीफ-ए-काबिल है। उन्होंने हर दृश्य को निर्देशक से बढकर किया है। वहीं वाणी कपूर ने भी शानदार काम किया है।
दोनों की एनर्जी और केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बडी यूएसपी है। आदित्य चोपडा ने वक्त को देखते हुए प्रेम और रिश्ते को नए एंगल से पेश किया है। रणवीर सिंह का लुक फिल्म में उनकी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की याद आती है। हालांकि बेफिक्रे उससे इतर अलग ट्रैक पर है। फिल्म के गीतों को विशाल शेखर ने संगीतबद्ध किया है।