पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की प्रेम कहानियां की गूंज सुनाई देती है। परदे पर इन प्रेम कहानियों का आकर्षण अलग ही रहा है। लेकिन आजकल बॉलीवुड पर कोरियाई फिल्म उद्योग का भूत सवार है। वहाँ की फिल्मों को रीमेक किया जा रहा है। इस शुक्रवार को प्रदर्शित हुई अभिनेता से निर्देशक बने दीपक तिजोरी की फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ भी कोरियाई फिल्म ‘आलवेज’ (2011) का रीमेक है। आजकल हॉलीवुड फिल्मों के आधिकारिक तौर पर रीमेक अधिकार खरीदे जा रहे हैं और फिल्में बन रही हैं। वैसे जिस फिल्म को दीपक ने रीमेक किया है वह बॉलीवुड की फिल्म ‘लफंगे परिंदे’ (नील नितिन मुकेश और दीपिका पादुकोण) का रीमेक थी।