dear zindagi film review-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:05 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Review:‘डिअर जिंदगी’ देखने लायक, बेहतरीन एक्टिंग,प्रभावी संवाद

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 2:50 PM (IST)
Review:‘डिअर जिंदगी’ देखने लायक, बेहतरीन एक्टिंग,प्रभावी संवाद
अपने पति आर.बाल्की की राह पर चलते हुए लेखिका निर्देशिका गौरी शिंदे ने अपनी दूसरी फिल्म को भी अनछुई कहानी पर गढा है, जिसमें उन्होंने कॉमेडी ड्रामा का जबरदस्त तडका लगाने का भरसक प्रयास किया है। निर्देशन की कमान बखूबी संभाली है और सिद्ध कर दिया है कि निर्देशन की समझ रखने वाला व्यक्ति अपने निर्देशन से लोगों को प्रभावित कर सकता है। निर्देशन में जहां वे सशक्त नजर आती हैं, लेखिका के तौर पर कुछ डगमगाती दिखाई देती हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म में जिन्दगी के मायने समझाने की कोशिश की है। ज्ञान खूब दिया गया है, लेकिन ध्यान रखा है कि यह दर्शकों पर भारी न पड जाए। अपने किरदारों के जरिए शिंदे ने जिन्दगी में घटने वाली छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझने की प्रवृत्ति पर कटाक्ष किया है। इन उलझनों के चलते हम जिन्दगी के सकारात्मक पहलुओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इंसान दुखी हो जाता है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement