Advertisement
दोस्ती,प्यार, ब्रेकअप, फुल एंटरटेनमेंट ‘ऐ दिल...

कलाकार : रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान, शाहरुख खान आलिया भट्ट, लीसा हेडन, दीप्ति नवल
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
करण जौहर के निर्देशन ने में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है। पहली बार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म के रिलीज से पहले रणबीर कपूर और ऐश्वर्या के लव मेकिंग सींस काफी चर्चा में रहे हैं। करण की इस फिल्म को साल की सबसे रोमांटिक फिल्म कहा जा रहा है। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर ऐ दिल है मुश्किल एक-तरफा प्यार की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म एक रुटीन लव स्टोरी भी कही जा सकती है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा फवाद खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, लीसा हेडन एवं दीप्ति नवल की भी भूमिका है। शाहरूख खान भी इस फिल्म में गेस्ट रोल में दिखेंगे।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



