Advertisement
बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है ये मीठा ड्राई फ्रूट

ब्लड शुगर बढ़ने से लोग डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने लगते हैं। इस बीमारी में मरीजों को मीठा खाने की सख्त मनाही होती है। क्योंकि, मीठी चीज़ें शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाती हैं। लेकिन, एक ड्राईफ्रूट है जो स्वाद में मीठा है और डायबिटीज के मरीज इसका सेवन भी कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अंजीर की...यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें कई विटामिन और मल्टीन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें खनिज, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका घुलनशील फाइबर इंसुलिन को फ़ास्ट कर ब्लड शुगर को पचाने में मदद करता है। इस वजह से डाबिटीज के मरीजों के लिए इस ड्राई फ्रूट का सेवन अमृत समान है। चलिए, जानते हैं डायबिटीज में आप अंजीर का सेवन कैसे करें और एक दिन में कितना खाएं?
एक दिन में कितना अंजीर खाना चाहिए?
अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका जीआई लगभग 51 के आसपास है। ऐस में इस वजह से डायबिटीज के मरीज में अंजीर का सेवन कर सकते हैं। बस खाने के तरीके पर थोड़ा ध्यान देना होगा। दरअसल, इसका ज़्याद सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें ब्लड शुगर के मरीजों को एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 2 से 3 अंजीर खाना चाहिए। साथ ही अंजीर का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। 2-3 अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह खाएं। इस प्रकार से अंजीर का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
इन समस्यायों में भी अंजीर है फायदेमंद:
हड्डियां होती हैं मजबूत: अंजीर कैल्शियम और पोटैशियम दोनों का अच्छा स्रोत है। ये खनिज हड्डियों के घनत्व को बेहतर बनाने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं, जो बदले में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों को रोक सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि विशेष रूप से पोटेशियम युक्त आहार हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और हड्डियों के टर्नओवर को कम कर सकता है।
स्किन के लिए भी लाभकारी: अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन सीबम उत्पादन और त्वचा मेलेनिन को संतुलित करने, एपिडर्मल पानी की कमी को रोकने और बहुत कुछ करने में मदद करते हैं। यह हाइड्रेशन को बढ़ाता है और त्वचा को झुर्रियों और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। हालांकि, अंजीर खुन को गाढ़ा करता है इसलिए रक्त को पतला करने की दवा लेने वाले लोगों को इसे अपने डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद विशेषज्ञ जयपुर। ।एक्यूप्रेशर सेवा समिति ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


